आजक्स ने वृद्धाश्रम में मफलर व स्कार्फ का किया वितरण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। नव वर्ष के शुभारंभ अवसर पर आजक्स सहयोग संस्था के सदस्यों द्वारा हरदा के वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत सभी वृद्धजनों को मफलर एवं महिलाओं को स्कार्फ का वितरण किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अजाक्स नर्मदापुरम संभाग प्रभारी सीमा निराला द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि असहाय लोगों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश मसकोले ने कहा कि जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री प्रदान कर जो आत्मिक संतुष्टि मिलती है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। आजक्स सहयोग संस्था द्वारा आगामी रविवार को वनांचल क्षेत्रों में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए जाने का निर्णय भी लिया गया। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सी.एस. चौहान, राजकुमार मर्सकोले, बलराम आहके, सुभाष मसकोले, ज्योति परते, फूलसिंह उईके, हीरालाल चौहान, पुरुषोत्तम पट्टा, कैलाशचंद्र बामने, डॉ. रामचरण लोगंरे, ओमप्रकाश मालवीय, वंदना मसकोले, यथार्थ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में संजू नावडे, अजय भदोरिया, वबीता जोठे, विजय कुमार ढोके, लता सांवले, धनसिंह भलावी तथा विष्णु प्रसाद चौधरी का सहयोग रहा।

142 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!