Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

नर्मदांचल में कड़ाके की ठंड

1 min read

-पारा 8 डिग्री पर पहुंचा, गेहूं की फसल को लाभ
अनोखा तीर, हंडिया। नर्मदांचल क्षेत्र में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। शनिवार की दरमियानी रात सर्द हवाओं के चलते ठंड का असर तेजी से बढ़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके बाद जेट स्ट्रीम हवाएं मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्द हवाओं के कारण हरदा जिले में शनिवार रात न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ है, जिससे फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं। मौसम में आई इस ठंड से गेहूं सहित रबी फसलों को लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।

85 Views
85 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply