गांव-गांव होगा प्रचार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-स्वदेशी मेला प्रचार रथ को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना
अनोखा तीर, हरदा। 4 जनवरी से 13 जनवरी तक मिडिल स्कूल ग्राउंड पर आयोजित होने वाले स्वदेशी मेला के प्रचार प्रसार के लिए आज विवेकानंद काम्प्लेक्स परिसर से प्रचार रथ रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वर्णिम भारत फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस मेले का स्थानीय स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा यह शानदार दूसरा वर्ष है। स्वर्णिम भारत फाउंडेशन नो प्राफिट नो लास के उद्देश्य से स्थानीय व्यापारियों को उनके स्वदेशी उत्पाद का व्यापक व्यापार उपलब्ध कराने, विशिष्ट उत्पादों की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने तथा देश की प्रगति में योगदान देने के लिए विभिन्न जिलों में इस प्रकार के मेलों का आयोजन करता आ रहा है। हरदा के स्वदेशी मेले को गत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक पहचान और प्रशंसा प्राप्त हुई थी। इस वर्ष भी स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के कलाकारों द्वारा राष्ट्रभक्ति और अध्यात्म से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां देखने को मिलेंगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर जैसी गतिविधियां इन दस दिनों में मेला प्रांगण में स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा आयोजित की जाएंगी। इन तमाम गतिविधियों की जानकारी नगर और गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए स्वदेशी मेला प्रचार रथ को प्रांतीय अधिकारी रविलाल पटेल द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मेला पालक बनवारीलाल यादव, विस्तारक अरुण मालवीय, विशेष सक्रिय सदस्य ओम प्रकाश राठौर, महेन्द्र पटेल और स्वदेशी मेला सह संयोजक डॉ. एल. एन. पाराशर विशेष रूप से उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

error: Content is protected !!