Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

हरदा जिले को मिले 8 नए डायल-112 वाहन, आपात सेवाएं होंगी और अधिक सुलभ

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस मुख्यालय भोपाल से जिले को 8 नए एफआरवी (डायल-112) वाहन प्राप्त हुए हैं। इन वाहनों को विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं चौकियों में आवंटित किया गया है। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम हरदा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें गंतव्य स्थलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, एसडीओपी शालिनी परस्ते, उपपुलिस अधीक्षक महिला सेल अरुणा सिंह, प्रभारी कोतवाली रोशन लाल भारती, प्रभारी सिविल लाइन रामसुमेर तिवारी, रनि. रजनी गुर्जर, यातायात प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने वाहनों में उपलब्ध आधुनिक सुरक्षा व आपात उपकरणों का निरीक्षण किया और उनके संचालन में तत्परता व अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही वाहनों की समय-समय पर साफ-सफाई और उचित मेंटेनेंस पर भी जोर दिया।

नए डायल-112 वाहनों की प्रमुख सुविधाएं

-जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम
-वायरलेस व संचार उपकरण
-फर्स्ट एड किट
-सायरन एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम
-आधुनिक निगरानी उपकरण
-उच्च गति और सुरक्षित डिजाइन
इन सुविधाओं से पुलिस कंट्रोल रूम से वाहनों की रीयल टाइम निगरानी संभव होगी और घटनास्थल तक पुलिस की पहुँच और भी तेज होगी।

पुलिस अधीक्षक की अपील

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने जिलेवासियों से कहा कि किसी भी आपात स्थिति जैसे सड़क दुर्घटना, अपराध, आगजनी या महिला सुरक्षा से जुड़े मामले में तुरंत डायल-112 नंबर पर कॉल करें। पुलिस हर समय सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा, नागरिकों का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

466 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply