Skip to content
Friday, 16 October 2026
मध्य प्रदेश हरदा

पॉलिथीन बैग एवं प्लास्टिक पर रोक लगाने नपा ने की जुर्माने की कार्यवाही

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश प्रदूषण बोर्ड मंडीदीप तथा नगर पालिका हरदा के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को शहर के घंटाघर क्षेत्र में स्थित दुकानदारों पर सामान की बिक्री के साथ प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग, एवं प्लास्टिक के डिस्पोजल कटोरी पातल आदि का विक्रय कर प्रदूषण फैलाने के विरुद्ध जन जागृति अभियान चलाया गया। प्लास्टिक की पॉलिथीन रखना एवं प्लास्टिक डिस्पोजल कटोरी, पातल आदि का विक्रय करने वाले दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही की गई, प्लास्टिक के उत्पादों का विक्रय करने वाले ऐसे सभी व्यापारियों के यहां जांच के दौरान प्लास्टिक पाए जाने पर प्रत्येक दुकानदार पर 500  रुपए चालान कर जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही दौरान मुंबई क्लॉथ स्टोर हरदा, मोहनदास लोकेश कुमार घंटाघर हरदा, अग्रवाल डिस्पोजल सेंटर घंटाघर हरदा, यश डिस्पोजल पुरानी सब्जी मंडी हरदा, बजरंगलाल लक्ष्मीचंद अग्रवाल पुरानी सब्जी मंडी हरदा, गुरु कृपा वस्त्र भंडार घंटाघर हरदा, अर्पित प्लास्टिक कपड़ा बाजार घंटाघर हरदा पर ५००-५०० रुपए जुर्माने की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान डॉ.प्रवीण कोठारी साइंटिस्ट जिला प्रभारी, अनिल मासदकर साइंटिफिक अस्सिटेंट, किरण राठौर, मनीष घावरी, उपेंद्र क्लोसिया, सुनील बग्गन, शेख आजाद, शहजाद, विकास घावरी, लक्ष्मीनारायण नगर पालिका हरदा सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थ्ति थे।

354 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply