Skip to content
Friday, 16 October 2026
मध्य प्रदेश हरदा

ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन

1 min read
Text Size:

मूंग खरीदी शुरु नहीं होने पर किसान आक्रोश मोर्चा ४ जून से करेगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 

अनोखा तीर, हरदा। किसान अक्रोश मोर्चा के बेनर तले जिले के सर्वसमाज ने ग्रीष्मकालीन मूंग की सरकारी खरीदी शुरू करने कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि जल्द ही किसानों की मूंग सरकार एमएसपी पर खरीदी शुरू करे। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मंगलवार को होने वाली केबिनेट की बैठक में हमारी मांग रखी जाए। जिस पर कलेक्टर ने आश्वत किया है कि मांगे सरकार तक भेज दी जाएगी। नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज विकास समिति के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सिरोही ने कहा कि सरकारी मूंग खरीदी शुरू नहीं होने के कारण किसानों को मजबूरी में मूंग मंडी मेें बेचनी पड़ रही है, जहां मंूग का भाव कम मिल रहा है। मंडी मेंं मूंग का भाव कम मिलने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि यदि सरकार मूंग खरीदी शुरू नहीं करती है तो ४ जून को किसान आक्रोश मोर्चा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगा। सर्व समाज ने धरना प्रदर्शन का सर्मथन किया है।

653 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply