Skip to content
Friday, 16 October 2026
मध्य प्रदेश हरदा

डोमनमऊ बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में जामली ने जीता पहला इनाम

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता ग्राम डोमनमऊ में आयोजित की गई। जिसमें पहला इनाम राजेश पवार जामली की बैलजोड़ी ने ५१ हजार रुपए जीता। दूसरा इनाम 41 हजार दीपक पटेल सालाबेड़ी की बैल जोड़ी ने जीता। तीसरा इनाम 31 हजार रुपए पूनम गीला नीमगांव की बैल जोड़ी ने जीता। चौथा इनाम 21 हजार रुपए जगदीश पटेल उड़ा की बैल जोड़ी ने जीता और शशिकांत पटेल टेमलाबाड़ी, विशाल पटेल बजवाड़ा, पूनम गीला नीमगांव और लोकेश पवार जामली को पांचवा छठवा, सातवां आठवां स्थान पर आने वाली सभी बैलजोड़ियां को संयुक्त पुरस्कार बराबर दिया गया। आयोजन समिति द्वारा सभी को साफा पहनाकर और शील्ड प्रदान करके सम्मान किया गया। मंच संचालन बृजमोहन जानी द्वारा किया गया, विसल मास्टर श्याम भैया नक्तराखापा रहे निर्णायक पप्पू पटेल रूंदलाय और सत्यनारायण बाबल टेमलाबाड़ी रहे। आयोजन समिति से जुड़े भूपेश पटेल, मुकेश पटेल, भगवान लाल शर्मा, कैलाश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा दीपक पटेल, रोहित सारण, राहुल कालीराणा, राजु कालीराणा, रामदास बेनीवाल,सुरेश पटेल, संदीप खोड़ , सुभाष कालीराणा, राजु पटेल और समस्त ग्रामवासी डोमनमऊ द्वारा सभी का स्वागत किया गया।

663 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply