Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

सामूहिक विवाह फिजूलखर्ची और आडम्बर रोकने में उपयोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री वर्चुअल हुए शामिल सोनकर समाज के विवाह समारोह में

भोपाल:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामूहिक विवाह फिजूलखर्ची को रोकने, आडम्बर और दिखावे पर नियंत्रण और समय की बचत की दृष्टि से उपयोगी हैं। ऐसे विवाह समारोह सरकार द्वारा प्रोत्साहित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा इंदौर में सोनकर समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

442 Views
What do you think?

Leave a Reply