Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

एम.पी. ट्रांसको के 400 के.व्ही. सब-स्टेशन छैगांव को मिलेगी सिंगाजी पॉवर प्लांट व जुलवानिया से सीधी विद्युत आपूर्ति

2 min read
Text Size:

निमाड़ के मुख्य लोड सेंटर के रूप में विकसित हुआ छैगांव

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) ने 400 के.व्ही. सबस्टेशन छैगांव को सिंगाजी थर्मल पॉवर स्टेशन और 400 के.व्ही. जुलवानिया से सीधे जोड़कर निमाड़ क्षेत्र की पारेषण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाया है।

श्री तोमर ने बताया कि एम.पी. ट्रांसको ने सिंगाजी थर्मल पॉवर स्टेशन से जुलवानिया जाने वाली 400 के.व्ही. ट्रांसमिशन लाइन को “लाइन इन-लाइन आउट” तकनीक के माध्यम से छैगांव में जोड़ा है। इससे छैगांव को निमाड़ क्षेत्र के एक प्रमुख लोड सेंटर के रूप में विकसित किया जायेगा। पूर्व में छैगांव सब-स्टेशन को जुलवानिया के माध्यम से ही सिंगाजी थर्मल पॉवर स्टेशन से विद्युत प्राप्त होती थी। अब सीधे जुड़ाव से विद्युत आपूर्ति में लचीलापन और मजबूती आयेगी। इस नई व्यवस्था पर लगभग 10 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत आई है। ऊर्जा मंत्री ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए एम.पी. ट्रांसको को बधाई दी है।

कार्यपालन अभियंता हितेश तिवारी की गहन सिस्टम स्टडी से मिली सफलता

छैगांव को निमाड़ क्षेत्र का मुख्य लोड सेंटर बनाने में एम.पी. ट्रांसको मुख्यालय, जबलपुर में पदस्थ कार्यपालन अभियंता हितेश तिवारी की ट्रांसमिशन सिस्टम पर किये गये गहन अध्ययन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री तिवारी ने केवल ट्रांसमिशन सिस्टम की स्टडी की, बल्कि योजना -निर्माण व लागत आंकलन (एस्टिमेट) तैयार करने में भी सक्रिय योगदान दिया। उनके प्रयासों से यह परियोजना सफल हो सकी।

श्री तिवारी ने बताया कि सिंगाजी थर्मल पॉवर स्टेशन से सीधे विद्युत आपूर्ति मिलने से निमाड़ क्षेत्र के 220 के.व्ही. सबस्टेशन निमरानी, नेपानगर तथा 132 के.व्ही. के छैगांव माखन, मूंदी, खंडवा, खरगोन, अन्दड, सिंगोट, बड़वाह, सनावद, पंधाना, भीकमगांव, झिरनिया एवं लिफ्ट एरिगेशन फीडर डोंगरगांव से जुड़े उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। साथ ही छैगांव सब-स्टेशन को वैकल्पिक 400 के.व्ही. आपूर्ति भी उपलब्ध होगी, जिससे आपूर्ति और अधिक स्थिर और विश्वसनीय होगी।

459 Views
What do you think?

Leave a Reply