Skip to content
Sunday, 22 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट २०२५ से आएगी मध्यप्रदेश में एक नई क्रांति

2 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे दो दिवसीय समिट का शुभारंभ
 अनोखा तीर, हरदा। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट २०२५ मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में एक नई क्रांति लाएगी। इस समिट का उद्देश्य निवेशकों को प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं से अवगत कराते हुए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को एक लोकप्रिय इन्वेस्टमेंट का प्रदेश बनाने का प्रयास है। समिट का शुभारंभ आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में करेंगे। जिसमें देश-विदेश से आए हजारों उद्योगपति शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने जो पहले रिजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव और विदेशों के दौरे कर जो उद्योगपतियों को आकर्षित करने का कार्य किया था, उसी का परिणाम है कि लगभग ३२ हजार देश-विदेश के उद्योगपतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से २५ हजार मेहमान उद्योगपतियों को इस ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में एंट्री मिलेगी। वहीं जब २४ फरवरी को प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे तब 5 हजार उद्योगपति इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
अडॉनी, विरला, गोदरेज सहित प्रमुख उद्योगपति रहेंगे मौजूद
समिट में भारत की अग्रणी कंपनियों के ३०० से अधिक अध्यक्ष, एमडी और सीईओ उपस्थित रहेंगे। इनमें गौतम ऑडानी, कुमार मंगलम बिरला, संजीव पुरी, नादिर गोदरेज, अश्विनी अरोड़ा, दावत फुड्स के रघुपति सिंघानिया, जेके टायर्स के बालकृष्ण गोयंका, सुनील बजाज, आदित्य बिरला, हिंडालको इडस्ट्रीज के एमके अग्रवाल, ग्रासीम इंडस्ट्रीज के कैलाश झवर, अल्ट्राटेक सीमेंट के बाबा एम कल्याणी, चंद्रजीत बेनर्जी, राघवपद सिंघानिया आदि उपस्थित रहेंगे।
इन देशों की होगी भागीदारी
भोपाल में आयोजित इस समिट में ६० से अधिक देशों के राजनीक प्रतिनिधि, उच्चायुक्त, काउंसलर, जनरल और अंतर्राष्ट्री संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसमें प्रमुख भागीदार देशों में जापान, जर्मनी, इंग्लैंड, कनाडा, आस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर शामिल है। जीआईएस में मैक्सिको, ब्राजील, अर्जेन्टिना, पेरू, मोरायको, नेपाल, जिम्बॉम्बे के राजदूत, वहीं आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, रमांडा, जमेका, युवांडा के उच्चायुक्त शामिल होंगे।  कार्यक्रम का समापन २५ फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उद्योगजगत के लगभग ३९०३ विशेष आमंत्रित अतिथि एवं ८०४६ डेलीकेट्स उपस्थित रहेंगे। वहीं १३३ अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी, ३३९८ स्टार्टअप के प्रतिनिधि, ५६२ एनआरआई एवं मध्यप्रदेश प्रवासी, विभिन्न उद्योग संघों के २४९ प्रतिनिधि और विभिन्न सत्रों में १० हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।

570 Views
570 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply