Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

७ माह की गर्भवती हुई नाबालिग, आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

2 min read

 अनोखा तीर, हरदा। जिले  के रहटगांव में एक १७ वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग से जिस युवक के साथ सगाई की बात चल रही थी, उसी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना टीआई अंजना मालवीय ने बताया कि पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत हुई, तो पिता उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने सोनोग्राफी कराई, जांच में पता चला कि लड़की 7 महीने की गर्भवती है। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसी समाज के युवक अनिल से उसकी सगाई की बात की थी। इसी दौरान आरोपी का उनके घर आना-जाना शुरू हुआ। एक दिन जब पीड़िता अकेली थी, आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उसने कई बार ऐसी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता के नाबालिग होने के कारण मंगलवार रात को आरोपी अनिल के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वही अरोपी मजदूरी के लिए महाराष्ट्र राज्य के किसी गांव गया हुआ है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करेगी।

109 Views
109 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply