सोशल मीडिया पर परीक्षा संबंधी संदेशों के प्रसारण पर प्रतिबंध

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आदित्य सिंह ने हरदा जिले में आगामी दिनों में आयोजित होने वाली सीबीएसई और एमपी बोर्ड की हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच की अवधि के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। अपर जिला दण्डाधिकारी सतीश राय ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किये गये है कि अब कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम व एक्स आदि का दुरूपयोग करते हुए बोर्ड परीक्षाओं संबंधी संदेशों का प्रसारण नहीं किया जा सकेगा। इन संदेशों को लाइक, कमेंट या फारवर्ड करने पर भी 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेश अनुसार किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन की यह जिम्मेदारी होगी कि वह इस तरह के संदेशों के प्रसारण व फारवर्ड करने की गतिविधि को प्रभावी ढंग से रोके।

208 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply