पूर्व मंत्री से की बायपास मार्ग के विस्तार करने की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। पार्षद प्रतिनिधि रविंद्र दुआ के निवेदन पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा खिरकिया-पोखरनी मार्ग को विस्तार करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए गए। रविंद्र दुआ ने पूर्व मंत्री कमल पटेल को बताया कि खिरकिया पोखरनी मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मार्ग को बस स्टैंड क्षेत्र से होते हुए मुख्य बाजार, रेलवे गेट, गांधी चौक नगर परिषद कार्यालय से लेकर वार्ड 4 में मस्जिद चौराहे तक विस्तार किया जाए। बस स्टैंड क्षेत्र से सड़क निर्माण होने से शहर के नागरिकों और बस यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं गांधी चौक क्षेत्र के आसपास सड़क की स्थिति काफी खराब है, उसमें भी सुधार होगा। रविंद्र दुआ के अनुरोध पर कमल पटेल द्वारा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा कर बायपास मार्ग के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क मार्ग को विस्तार देते हुए शहर में आगे बढ़ाया जाए, ताकि आम नागरिकों को सुविधा मिल सके। बस स्टैंड क्षेत्र, गांधी चौक, नगर परिषद खिरकिया कार्यालय, मस्जिद क्षेत्र में सड़क निर्माण को विस्तार किए जाने को लेकर शहरवासियों द्वारा पूर्व मंत्री कमल पटेल का आभार प्रदर्शित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। पूर्व मंत्री कमल पटेल ने बताया कि खिरकिया क्षेत्र के विकास में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी।

Views Today: 4

Total Views: 484

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!