Skip to content
Sunday, 22 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 18 फरवरी से प्रारम्भ होगा

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 18 फरवरी से 18 मार्च तक संचालित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच. पी. सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी 58765 बच्चों को प्रोटोकॉल अनुसार विटामिन ए को खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही दस्तक अभियान के प्रथम चरण में 6 माह से 5 वर्ष तक के लगभग 23103 बच्चे जो एनीमिया के शिकार थे, उनकी डिजिटल हीमोग्लोबिन मीटर से एनीमिया की जांच की जाएगी। एनीमिया की जांच के बाद मध्यम एवं अल्प एनीमिक बच्चों को आयरन सिरप द्वारा उपचार किया जावेगा तथा सीवियर एनीमिक बच्चों को ब्लड ट्रंसफ्यूजन हेतु स्वास्थ्य संस्था पर निशुल्क 108 एंबुलेंस के माध्यम से रेफर किया जाएगा। उन्होने बताया कि संस्था में बच्चों को विशेष चिकित्सकों की निगरानी में रक्त चढ़ा के उपचार किया जाएगा। इस हेतु सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है तथा अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारी की जा चुकी है।

400 Views
400 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply