लड़ रहे मवेशी मकान से टकराए

दीवार गिरने से खाना खा रहा मजदूर मलवे में दबा, मौत
अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार की रात आपस में लड़ रहे मवेशी पास ही बने कच्चे मकान की दिवार से जा टकराए।  जिस कारण मकान की दीवार गिर गई। मकान में खाना खां रहा एक मजदूर दीवार गिरने से उसमें दब गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना हरदा के खेड़ी महमूदाबाद की है जहां गुरुवार रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मकान में मजदूर अपने माता-पिता के साथ खाना खा रहा था।घर के पास खेत में मवेशी लड़ रहे थे। लड़ाई के दौरान वो दीवार से टकराए। टक्कर से दीवार गिर गई और मजदूर मलबे में दब गया। जानकारी के अनुसार मलबे में दबने से राकेश कोरकू उम्र २८ वर्ष की मौत हो गई। राकेश मूल रूप से  ग्राम दगडकोट थाना खालवा का रहने वाला था और पिछले १२ साल से अपने माता-पिता के साथ नहलाखेड़ा रोड स्थित एक किसान के खेत पर मजदूरी कर रहा था। घटना के बाद परिजन उसे अस्पातल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

390 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply