Skip to content
Sunday, 22 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

हरदा जाने का कहकर घर से दोस्त के साथ निकला युवक नहीं लौटा, गुमशुदगी दर्ज

1 min read

२४ घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं लगा सुराग, पुलिस तलाश में जुटी
 अनोखा तीर, हरदा। जिले के केलनपुर गांव से दोस्त के साथ हरदा जाने का कहकर घर से निकला युवक वापस घर नहीं लौटा। घर से निकले युवक को लापता हुए 24 घंटे से ज्यादा समय हो गया है। परिजनों ने थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार लापता युवक राजेन्द्र उर्फ राजा पिता अजब सिंह राजपूत निवासी ग्राम केलनपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र है। राजेंद्र  के पिता अजब सिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि राजेन्द्र उनका इकलौता बेटा है जो गुरुवार दोपहर को गांव के एक अन्य युवक के साथ हरदा गया था। राजेंद्र के साथ गए युवक ने बताया था कि वे कलेक्ट्रेट जा रहे हैं। जिसके बाद उसने वापसी में राजेंद्र को पलासनेर में छोड़ दिया था। लेकिन राजेंद्र रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने सुबह से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता युवक की तलाश में जुटी है।

381 Views
381 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply