कमिश्नर ने निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवनों का किया निरीक्षण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त केजी तिवारी ने शुक्रवार को जिले के करताना और अबगांव कला में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर आदित्य सिंह एवं संयुक्त आयुक्त जीसी दोहर, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी, एसडीएम टिमरनी महेश बड़ोले तथा पीआईयू के अधिकारीगण भी मौजूद थे। करताना के स्कूल भवन लगभग पूर्ण हो चुका है अत: संभागायुक्त श्री तिवारी ने करताना के स्कूल भवन के शेष कार्य को इस माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम अबगांव कला के स्कूल भवन को जून माह के अंत तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए, ताकि अगले शिक्षा सत्र में नए भवन में स्कूल संचालित हो सके। कमिश्नर श्री तिवारी ने टिमरनी और हरदा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियो को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के दोनों सीएम राइज स्कूल के निर्माण कार्यों पर नियमित रूप से नजर रखें, और इस दौरान जो भी कमी पाई जाए, उसके लिए निर्माण एजेंसी का ध्यान आकर्षित करें और आवश्यक सुधार कराएं। ग्राम अबगांवकला के ग्रामीणों ने कमिश्नर श्री तिवारी को गांव की पेयजल समस्या के बारे में बताया कि जल जीवन मिशन की पेयजल योजना सही ढंग से कार्य नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने गांव में सीसी रोड व नाली निर्माण की मांग भी कमिश्नर श्री तिवारी से की, जिस पर उन्होने जनपद पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलवान सिंह मवासे को आज ही गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Views Today: 2

Total Views: 372

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!