Skip to content
Sunday, 22 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

आपकी सुरक्षा के लिए हेलमेट है जरूरी

3 min read

सिर सलामत तो जान सुरक्षित

सड़क हादसा होने पर मस्तिष्क में लगने वाली जानलेवा चोट से करता है रक्षा
लोकेश जाट, हरदा। दौड़ती भागती दुनियां में एक्सीडेंट की खबरें सबसे ज्यादा देखी जाती है। आए दिन होने वाली घटनाएं यह बताती है कि हमारे लिए हेलमेट कितना आवश्यक है।  पुलिस लोगों को हेलमेट पहनने के लिए रोक-रोक कह रही है कि हेलमेट पहनिए यह आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है। अक्सर ऐसे सड़क हादसे सुनने में आते हैं, जिनमें दोपहिया वाहन चालक की मौत सिर पर चोट लगने की वजह से हो गई होती है। यही वजह है कि लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है। जिससे की यदि आप किसी सड़क हादसे का शिकार हो जाते है तो हेलमेट मस्तिक पर लगने वाली जानलेवा चोट से आपको बचाता है। सभी दो पहिया वाहन चालकों को यह समझना होगा और यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। जिले में दो पहिया वाहनों द्वारा ना के बराबर हेलमेट का उपयोग देखने को मिल रहा है। ऐसे में यह लापरवाही अपनी और अपनों की जान को खतरे में डाल देती है। सड़क पर सुरक्षित दो पहिया वाहन चलाने के लिए हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है। पुलिस द्वारा बिना हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने वाले चालको चालान बनाए जाते है। चालानी कार्रवाई से बचने के लिए लोग कई बार सड़क किनारे मिलने वाले काम चलाऊ हेलमेट खरीद लेते है, जिनकी गुणवत्ता ना के बराबर होती है। ऐसे हेलमेट पहनने का कोई खास फायदा नहीं होता है। मालूम हो कि अक्सर लोग हेलमेट लगाने से इसलिए बचते हैं, क्योंकि उनको लगता है कि वो हेलमेट के साथ अच्छे नहीं दिखते हैं। कई बार इसमें लोग अनकंफर्टेबल महसूस करते हैं, या ऐसे में इस समस्या का भी हल किया जा सकता है।
 हेलमेट खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
अगर आप भी एक परफेक्ट हेलमेट की तलाश में है, लेकिन इसका चुनाव नहीं कर पा रहे तो ये जानकारी आपके लिए काम की हो सकती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि हेलमेट खरीदते समय आपको किन- किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
– आप कोई भी हेलमेट खरीदते हो तो सबसे पहले यह ध्यान दें कि हेलमेट आइएसआइ मार्क होना जरूरी है। यह आपकी सुरक्षा के लिए बेहद कारगर है।
-हेलमेट खरीदते समय यह जरूर ध्यान दें कि हेलमेट ज्यादा टाइट ना हो, नहीं तो आपके मस्तिष्क में हवा पहुंचने में दिक्कत हो सकती है।
– हेलमेट खरीदें समय आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप काले रंग के वाइजर वाला हेलमेट न खरीदें। दरअसल काले रंग के वाइजर से रात में बाइक चलाने के दौरान काफी दिक्कत होती है, जबकि नार्मल वाइजर से आप किसी भी समय आसानी से बाइक चला सकते हैं।
– वहीं एडवेंचर बाइक चालकों के लिए एडीवी हेलमेट एक माड्यूलर हेलमेट मोटोक्रास हेलमेट है। ये सभी हेलमेट अलग-अलग उद्देश्यों के लिए हैं। साथ ही ये फुल फेस हेलमेट पूरी सुरक्षा देते हैं।
– अगर आप एक स्पोर्ट्स बाइक चलाते हैं तो ट्रैक डे हेलमेट खरीदना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। ये एक फुल फेस हेलमेट है, जो ज्यादा सुरक्षा देता है। इन हेलमेट में सबसे ऊपर एयर वेंट्स होते हैं, जिनसे हवा अंदर और बाहर होती है। भले ही इसकी कीमत रेगुलर हेलमेट से थोड़ी अधिक होती है, पर ये आपक सिक्योरिटी देते हैं।
-हेलमेट खरीदने के बाद उसकी सफाई बेहद जरूरी है। आप हेलमेट के अंदर एक कपड़ा रखें, जिसे आप हर हफ्ते धो सकते हैं, खासकर गर्मी के मौसम में। क्योंकि जब हेलमेट ज्यादा समय तक पहनते हैं, तो पसीना के कारण हेलमेट अंदर से खराब हो जाता है।

534 Views
534 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply