Skip to content
Friday, 16 October 2026
खरगोन

27 जोड़ो ने मुख्यमंत्री कन्या दान विवाह योजना के तहत किया सामूहिक विवाह

2 min read
Text Size:

विकास पवार बड़वाह – बसंत पंचमी के उपलक्ष में मां रेवा गुर्जर सकल पंच बड़वाह द्वारा महेश्वर रोड स्थित कृषि उपज मंडी बड़वाह प्रांगण में रविवार को मुख्यमंत्री कन्या दान विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 27 जोडों ने एक दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का वचन लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान विधायक सचिन बिरला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों के हाथ पीले करने की चिंता मध्य प्रदेश सरकार के जिम्मे है। इस योजना में अब 55 हजार रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। 49 हजार रुपए की उपहार सामग्री दी जाती है। उन्होंने समस्त विवाह सूत्र में बंधे नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।और भावी जीवन की मंगल कामना की।

बेटी अब बोझ नहीं, वरदान बन गई है

नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा जब से मुख्यमंत्री लड़ली लक्ष्मी योजना और मुख्यमंत्री कन्या दान विवाह योजना प्रारंभ हुई है तब से बेटियां बोझ नहीं बल्कि वरदान बन गई हैं।अब बेटी के जन्म पर खुशियां मनाई जाती हैं। हर माता-पिता का सपना होता है कि बेटी की शादी धूमधाम से करें ।किंतु बढ़ती महंगाई और आर्थिक तंगी के कारण यह संभव नहीं है ।लेकिन अब गरीब और मध्यमवर्गीय माता-पिता के इस सपने को प्रदेश भाजपा सरकार साकार कर रही है और अब बेटियों की शादी धूमधाम से हो रही है।

मुंह दिखाई में आशीर्वाद के साथ दिया चेक

सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि विधायक सचिन बिरला, नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता,अनिल राय, इंद्र बिरला,अनोखचंद मंडलोई, हरिओम शाह, रवि एरन विक्रांत कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए मुंह दिखाई में सरकार द्वारा मिले 49 हजार रुपए का चेक दुल्हन को भेट कर दांपत्य जीवन की बधाई दी। विधायक सचिन बिरला ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बेटियों की सेवा को अपनी अहम जिम्मेदारी समझती है। बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना से लेकर कन्या विवाह योजना तक सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस विवाह से 27 परिवार कर्ज में डूबने से बचे हैं और सभी लोग खुशी-खुशी हमारे मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दे रहे हैं।सामूहिक विवाह सम्मेलन में सामाजिक न्याय विभाग, नगर पालिका परिषद बड़वाह ,महिला बाल विकास बड़वाह सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

958 Views
What do you think?

विकास पवार बडवाह

All posts by विकास पवार बडवाह (17)

Leave a Reply