Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

अलग-अलग सड़क हादसों में ५ साल के मासूम सहित पुलिसकर्मी और बुजुर्ग घायल

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को जिले अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक ५ साल के मासूम सहित एक पुलिसकर्मी और ५६ वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गए। घायलों उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार वीर पिता रामगोपाल उम्र ५ साल निवासी गहाल अपने घर के सामने खेल रहा था तथी एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर में बालक घायल हो गया जिसे परिजन उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर आए। वहीं दूसरे सड़क हादसे में जयश पिता सदाशिव पटेल उम्र ५६ वर्ष निवासी मगरधा थाना सिराली घायल हो गए । हादसा मसनगांव मेन रोड़ के पास हुआ। हादसे बाद घायल को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। तीसरा सड़क हादसा एक पुलिसकर्मी के साथ हुआ। घटना ग्राम रूपीपरेटिया की है। जहां बाइक अनियंत्रित होने से पुलिसकर्मी घायल हो गया। अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार रामकृष्ण पिता स्वर्गीय मांगीलाल चोरे उम्र 55 साल निवासी ग्राम रन्हाई कला है। रामकृष्ण जिला न्यायालय में पुलिसकर्मी की ड्यूटी करते हैं। इसी दौरान आज अपने घर से जिला न्यायालय में ड्यूटी के लिए आ रहे थे, तभी ग्राम रूपीपरेटिया के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे रामकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहांं पर उपचार चल रहा है। इधर जिला अस्पताल में डॉक्टरों का कहना है कि व्यक्ति की हालत गंभीर है यदि हालात में सुधार नहीं आया तो उन्हें रेफर किया जाएगा।

289 Views
What do you think?

Leave a Reply