Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

एक को मधुमक्खी ने काटा, दूसरे को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मधुमक्खी के काटने तथा करंट लगने के दो अलग-अलग मामलें में गुरूवार को पीड़ितों को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार परसराम पिता भूटा निवासी मूरलीखेड़ा उम्र ६५ वर्ष पर मधुमक्खीयों ने हमला कर दिया। जिससें वह घायल हो गया। पीड़ित के जवाई मुंशी ने बताया कि परसराम खेत में काम कर रहा था, तभी उस पर मधुमक्खी के एक झुंड ने हमला कर काट लिया। जिसके बाद वह उनसे बचने के लिए इधर-इधर भागने लगा और पिछा छुडाया। सूचना मिलने पर मैं जिला अस्पताल लेकर आया हूं। परसराम की हालत में सुधार है। वही शहर की शर्मा कालोनी में रहने वाले हीरालाल पिता मानसिंग बंजारा उम्र ४२ वर्ष को करंट लग गया। जिसे परिजनों ने उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि उसके पति दुकान में कुछ कर रहे थे तभी अचानक उनका हाथ बिजली के एक तार से टकराया और उन्हें करंट लग गया। घटना के बाद पीड़ित को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी हालात में सुधार है।

289 Views
What do you think?

Leave a Reply