Skip to content
Friday, 30 October 2026
बैतूल

भीषण बस हादसा…

2 min read
Text Size:

 

–बच्चों को स्कूल से घर लेकर जा रही बस पलटी, बच्चे घायल

अनोखा तीर, बैतूल। मुलताई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक भीषण बस हादसा हो गया। जिसमें स्कूल से बच्चों को ले जा रही स्कूल बस अनियंत्रित हो पलट गई। जिसके चलते बस में सवार लगभग 30 से 35 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें मुलताई सहित आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया। जिसके बाद लगभग 12 बच्चों को गंभीर छोटे आने पर उन्हें बैतूल जिला चिकित्सालय लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस चालक शराब के नशे का आदी है और वह शराब पीकर बस चला रहा था। जिसके चलते यह दुर्घटना हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रगति हाई सेकंेडरी स्कूल साईखेड़ा की स्कूल बस छुट्टी के बाद बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी। जो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी लगते ही तीन थानों की पुलिस और 5 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर पता चला कि बस चालक ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और बीच में कुछ महिलाओं को सवारी के तौर पर भी स्कूल बस में सवार कर लिया था, वह दो महिलाएं भी गंभीर घायल हो गई है। जिन्हें बैतूल जिला चिकित्सालय बच्चों के साथ लाया गया है। फिलहाल दुर्घटना के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया है। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस बाल के साथ जिला चिकित्सालय पहुंच गए। जिला चिकित्सालय में सभी बच्चों का उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही अक्षत जैन प्रभारी कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम तहसीलदार सहित आला अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंच गए।

400 Views
What do you think?

Leave a Reply