Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

दो बाईक की भिडं़त में नाबालिग गंभीर घायल, भोपाल रेफर

2 min read
Text Size:

 

-सन्यासा के पास देर रात हुआ हादसा

अनोखा तीर, हरदा। गुरुवार को रात 9.30 बजे के करीब दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जिले के सन्यास गांव के पास की है। जहां तेज रफ्तार दो बाईक आमने-सामने टकरा गई। जिसमें दोनों बाईक सवार घायल हो गए। ग्रामिणों ने 108 एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार अमित पिता लालसिंह गौतम उम्र 15 साल निवासी सन्यासा गांव और राकेश उम्र करीब 28 साल हाल मुकाम गांव गोगिया निवासी पिपलटोला बाईक के आपस में टकराने से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि अमित संन्यास की ओर जा रहा था वहीं राकेश गोगिया की ओर आ रहा था तभी यात्री प्रतीक्षालय से 100 मीटर आगे सन्यासा गांव की ओर सड़क पर दोनों की बाईक आपस में टकरा गई। जिसमें अमित के चेहरे पर गंभीर चोट आईं और जिससे उसका जबड़ा टूट गया। जिसका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर देर रात भोपाल रेफर कर दिया गया। वही आदसे में राकेश को मामूली चोट आई है। राकेश खालवा क्षेत्र के गांव पिपलटोला का निवासी है और पिछले डेढ़ माह से गोगिया के एक किसान के यहां मजदूरी का कार्य कर रहा था। गुरुवार की शाम वह स्वयं के काम से करताना गया था, वहीं से लौटते समय रात को यह हादसा हुआ

211 Views
What do you think?

Leave a Reply