Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

पुरानी रंजिश के चलते बाप-बेटे ने युवक पर किया लठ्ठ से हमला

1 min read
Text Size:

 

–हाथ फेक्चर, अस्पताल में भर्ती

अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार की रात खेत में पानी देने जा रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते बाप-बेटे ने लठ्ठ से हमला कर घायल कर दिया। हमले में युवक के हाथ और पैर में चोट आई। जिसके बाद उसे परिजनों ने सिराली अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह युवक ने सिराली थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकरण पिता लक्ष्मीनाराय कोरकू उम्र 27 निवासी रामपुरी सिराली है। रामकरण ने बताया कि वह गुरूवार की रात करीब ११ बजे अपने खेत में पानी देने जा रहा था इसी दौरान राजेंद्र व जगदीश ने उस पर लठ्ठ से हमला किया और मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों से उसके परिवार का पुराना विवाद चल रहा है। जिसके चलते आरोपी आए दिन परिवार वालों से विवाद करते रहते है। कुछ दिन पहले भी छोटे भाई के साथ मारपीट की थी। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने लड़ाई छुड़ाई और युवक को अपने घर पहुंचाया। जिसके परिजन निजी वाहन से युवक को अस्पताल लेकर आए। मारपीट में रामकरण का एक हाथ फेक्चर हो गया है।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply