Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

नपा की कार्रवाई…

3 min read
Text Size:

 

–प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि लेकर मकान नहीं बनाने वाले ९८ हितग्राहियों को वसूली पत्र जारी

-तीन हितग्राही ने जमा कराई ३ लाख की राशि, सभी से होगी वसूली

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि लेकर मकान नहीं बनाने वाले हितग्राहियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के चलते शुक्रवार को ऐसे तीन हितग्राहियों ने ३ लाख की राशी जमा कराई है। वहीं कुछ लोगों ने सोमवार को राशि जमा कराने का कहा है। जानकारी अनुसार शहर में करीब 260 हितग्राही ऐसे है जिन्होंने योजना की पहली किश्त एक लाख रुपए लेने के बाद न तो मकान बनाया और न ही पैसे वापस किए। मकान नहीं बनाने वाले हितग्राहियों से वसूली हेतु नपा को पहले ही आदेशित किया गया था। नपा को स्पष्ट निर्देश है कि यदि हितग्राहियों से राशि वसूल नहीं की गई तो इसकी भरपाई नपा को ही करनी होगी। जिसके चलते नपा ने वसूली की कार्रवाई तेज कर दी है। नपा ने पहले चरण में ऐसे 98 हितग्राहियों को चिह्नित किया है। जिन पर तहसीलदार ने आरआरसी राजस्व वसूली प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। इनमें से तीन हितग्राहियों ने शुक्रवार को ३ लाख रुपए जमा करा दिए है वही तीन से चार लोगों ने सोमवार को राशि जमा करने को कहा है। ९५ हितग्राहियों से भी राशि जल्द वसूल की जाएगी। शेष 162 हितग्राहियों पर भी कार्रवाई की जाएगी जिसकी प्रक्रिया जारी है। मकान नहीं बना पाने के हितग्राहियों द्वारा अलग-अलग कारण बताए जा रहे है। जिसमें इतनी राशि में मकान नहीं बन पाना और पारिवारिक विवाद शामिल है।

९८ ने ले रखी पहली किश्त, जबकि १६२ दोनों किश्त ले चुके

नगर पालिका द्वारा किए गए सर्वे में शहर के 35 वार्डों में कुल 260 ऐसे लोग चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने योजना की राशि लेने के बाद भी अपने मकान का निर्माण नहीं कराया। जिनमेंं से 98 लोगों ने केवल पहली किश्त ली है, जबकि 162 लोगों ने पहली और दूसरी दोनों किश्तें ले चुके है, जिसके बाद उन्होंने मकान नहीं बनाए।

इनका कहना है…

योजना में राशि लेकर मकान नहीं बनाने वाले ९८ लोगों को वसूली हेतु आरसीसी पत्र जारी कर दिया गया है। इनमें से गुरूवार को ३ लोगों ने ३ तीन लाख जमा करा दिए है। कुछ लोग सोमवार को राशि जमा कराएंगे। ऐसे सभी हितग्राहियों से वसूली की जाएगी। जब तक वसूली पूरी नहीं हो जाती कार्रवाई जारी रहेगी।

कमलेश पाटीदार, सीएमओ नपा

92 Views
What do you think?

Leave a Reply