Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री छीपानेर में 4 फरवरी को करेंगे वेदगर्भा नर्मदाघाट का लोकार्पण

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी तिलक वैदिक विद्या समिति द्वारा संचालित वैदिक विद्यापीठम चिचोट कुटी छिपानेर में 4 फरवरी को वेद गर्भा नर्मदा घाट का लोकार्पण कार्यक्रम होगा। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सदस्य सुरेश सोनी, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग, विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोविंद महंत, संस्कृत भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जयप्रकाश गौतम, वरिष्ठ समाजसेवी विजय अग्रवाल, डारा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर पप्पू राम बिश्नोई, इरास्तो अध्यक्ष प्रेम मंदिर ब्राज़ील शामिल होंगे। यह जानकारी शुक्रवार को शिशु मंदिर में आयोजित पत्रकारवार्ता में समिति के मार्गदर्शक निरंजन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि वैदिक विद्यापीठम चिचोट सन 2014 से वैदिक शिक्षा के लिए अग्रसर है। इस वर्ष नर्मदा जयंती पर 4 फरवरी को वेदगर्भा घाट का लोकापर्ण समारोह होने जा रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि वैदिक विद्या पीठम में चारों वेद, वेद की 7 शाखाएं, वेद की उपवेद आयुर्वेद, धनुर्वेद,गंधर्व वेद, योग की शिक्षा प्रदान की जा रही है। स्वामी तिलक जी की इच्छा के अनुसार ही विद्यालय वेद के प्रचार प्रसार के लिए अग्रेसर है। प्रेसवार्ता के दौरान समिति के कोषाध्यक्ष डॉ विवेक भुसकुटे, सचिव सुजीत शर्मा, विद्या भारती के जिला प्रतिनिधि संदीप केकरे उपस्थित रहे।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply