Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

नर्मदा पर्यावरण संरक्षण परिक्रमा का आज होगा समापन  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। 2 जनवरी से 23 जनवरी तक नर्मदा नदी एवं उनकी सहायक नदियों को बचाने के लिए नर्मदा पर्यावरण संरक्षण परिक्रमा प्रारंभ की गई थी, जिसका समापन आज रिद्धनाथ मंदिर प्रांगण में सुभाष जयंती के अवसर पर किया जाएगा। समापन मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग, केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, सिवनी विधायक प्रेमशंकर वर्मा, नर्मदापुरम सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नरोलिया, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, हरदा विधायक आरके दोगने, बुदनी विधायक रमाकांत भार्गव, सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल सहित अन्य बतौर अतिथि शामिल होंगे। जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष और पर्यावरणविद गौरीशंकर मुकाती ने बताया कि मिट्टी, मनुष्य और पर्यावरण कल कितने स्वस्थ थे, आज कितने बीमार हैं और कल क्या स्थिति होगी, इस पर मंथन होगा। जिसमें श्रेया दत्ता, ज्ञानेश चौबे, संजय चौधरी, संजय तेनगुरिया चर्चा समन्वयक रहेंगे। उन्होंने बताया कि परंपरागत खेती के विचलन से वन और वनवासियों पर पड़ते प्रभाव विषय पर रिटायर्ड प्रमुख वन संरक्षक पीसी दुबे उदबोधन देंगे। कार्बन क्रेडिट क्या और कैसे कैसे अर्जित करें, इस पर अमित आनंद जानकारी देंगे। पारिस्थितिक तंत्र को प्रभावित करते शहर के नीचे घटते जल भंडार इस पर पर्यावरणविद अभिलाष खांडेकर का वक्तव्य होगा। अन्य वक्ता भी अपने अनुभव साझा करेंगे।

886 Views
What do you think?

Leave a Reply