Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

हरदा के कलाकार कोयम्बटूर में बनाएंगे विश्व रिकार्ड

1 min read
Text Size:

 

–नारियल की शैली से १६ हजार ३६८ वर्ग फीट में बनाएंगे आदियोगी की कलाकृति

अनोखा तीर, हरदा। हरदा के कलाकार कोयंबटूर में विश्व रिकार्ड बनाने जा रहे है। कला शास्त्रम के २० कलाकारों की टीम ७२ घंटे में नायरियल की शैली से आदियोगी की एक विशाल कलाकृति बना बनाने का कार्य कर रहे है। कलाकृति १६ हजार ३६८ वर्ग फीट के क्षेत्र में फैली होगी। यह कलाकृति विश्व रिकार्ड में दर्ज होगी। कलाकार टीम के संरक्षक रोहित सोनी के अनुसार यह अद्भुत कलाकृति नारियल की शैल से बनाई जा रही है। 23 जनवरी तक पूरी होने वाली इस कलाकृति को बनाने में कलाकारों को लगातार 72 घंटे का समय लगेगा, जिसे विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में शामिल कलाकारों में सुरभि राजपूत, उदय राजपूत, कल्पना पवार, प्रशांत साध, विशाल सोनी, सार्थक सोनी, नयन वर्मा, केशव बांके, नीरज अहिरे, करण सीरिया, अभिषेक राजपूत, पियूष पटवारे, अजय पांडेय, हर्षिता पंडित, आयुषी परिहार, प्रज्ञा भलावी, गौतम पटेल, भूमि परिहार और आशुतोष भलावी शामिल हैं। ये सभी कलाकार अपनी कला के माध्यम से योग के महान गुरु आदियोगी को श्रद्धांजलि देने में जुटे हैं।

590 Views
What do you think?

Leave a Reply