Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

अच्छी पहल… हरदा से हंडिया-नेमावर श्रृद्धालुओं के लिए पैदल मार्ग बनाने की मांग

2 min read
Text Size:

 

–जमना जैसानी फाउंडेशन ने की पहल, सौंपा ज्ञापन

अनोखा तीर, हरदा। जमना जैसानी फाउंडेशन ने नर्मदा जयंती से पहल जिले के श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें हरदा से हंडिया-नेमावर तक पैदल मार्ग बनाने की मांग की गई है। फाउंडेशन के प्रमुख शांति कुमार जैसानी ने बताया कि हरदा से हंडिया-नेमावर की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। मौजूदा सड़कों पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण पैदल श्रद्धालुओं सड़क हादसे का जोखिम रहता है और पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई है जिसके चलते श्रृद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पैदल मार्ग होना आवश्यक है। नार्मदीय समाज के अध्यक्ष किशोर शुक्ला ने बताया कि जिला प्रशासन पहले से ही हंडिया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। समाजसेवी अनिल वैध ने एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया कि प्रस्तावित पैदल मार्ग पर हर 5-10 किलोमीटर पर यात्रियों के लिए विश्राम स्थल और पेयजल की व्यवस्था की जाए। यह सुविधा विशेष रूप से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण होगी। सरगम जैन ने जैन समाज के मंदिर और नाभि कुंड जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी इस व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया।

570 Views
What do you think?

Leave a Reply