अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत परामर्शदाताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय आयुष जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। प्रथम दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद भोपाल के टास्क मैनेजर सैयद जाकिर अली जाफरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला आयुष अधिकारी अनिल वर्मा ने परामर्शदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिन बिन्दुओ पर हमें छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित करना है उन विषयों का गहन अध्ययन करना अत्यंत आवश्यक है, उसके बाद ही हम उनके नेतृत्व क्षमता का विकास कर सकते हैं। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने कहा कि यह पाठ्यक्रम बच्चों के नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि परिषद के टास्क मैनेजर सैयद जाकिर अली जाफरी ने परामर्शदाताओं को विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। सतत विकास के सत्रह आयाओ को समझाया। उन्होंने बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास कैसे कर सकते हैं उनके विषयों पर हमें किस प्रकार से उनकी मनोदशा समझकर कार्य करना है जैसे हमारे विषय पंचायती राज ग्राम स्वराज, महिला बाल विकास, आजीविका एवं कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर हमें गहन अध्ययन करने के बाद ही छात्र-छात्राओं को प्रेषित करना चाहिए और एक ऐसा माहौल और एक सी नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के महत्वपूर्ण विषय को लेकर आगे बढ़ाना हमारा महत्वपूर्ण दायित्व है। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद शासन की एक ऐसी रीड की हड्डी है जो युवाओं को समाज सेवा में कार्य करने के लिए उत्कृष्ट पायदान पर लाकर खड़ा करती है, जिससे युवा एवं समाज का नेतृत्व विकास, सामाजिक विकास, व्यक्तित्व विकास एवं समग्र विकास होता है। द्वितीय सत्र में प्रोफेसर नीरज डालें छात्रों को लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में विस्तृत से समझाया। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्य को सीख कर उसका उचित प्रबंध करके उसे प्रणाली के रूप में लेना ही लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम होता है। यह डिजिटल प्रणाली का एक प्रारूप है। परिषद के टिमरनी विकासखंड समन्वयक अनुपम भारद्वाज ने परामर्शदाता ओ को विषय वार जानकारी देकर उन्हें मार्गदर्शित किया। प्रथम दिवस की कार्यशाला का आभार विकासखंड समन्वयक हरदा राकेश वर्मा ने व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक विनीता शाह सहित हरदा, टिमरनी एवं खिरकिया विकासखंड के 15 परामर्शदाता उपस्थित रहे।


