Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

अधिकारी-कर्मचारी सयुंक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने शुक्ला

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। मप्र, अधिकारी कर्मचारी सयुंक्त मोर्चा भोपाल के प्रांताध्यक्ष एमपी द्विवेदी द्वारा शिक्षा विभाग में कार्यरत संतोष शुक्ला को अधिकारी कर्मचारी सयुंक्त मोर्चा हरदा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि श्री शुक्ला पिछले कई वर्षों से संयुक्त मोर्चा के आंदोलनों का नेतृत्व जिलास्तर पर कर रहे हैं। प्रांताध्यक्ष द्वारा इनकी सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए इस महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा है। ज्ञात हो कि श्री शुक्ला पूर्व से लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारी प्रांताध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे हैं। शुक्ला द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को जिला एवं प्रांतस्तर पर उठाते रहते हैं, एवं गई बड़े आंदोलनों में इनके द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। यही वजह है कि प्रांतीय नेतृत्व ने इन पर भरोसा जताया, और ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं। श्री शुक्ला द्वारा इस नियुक्ति के लिए प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है एवं उन्हे आश्वस्त किया है कि जिले के समस्त संगठनों के साथ तालमेल बनाकर, कर्मचारी साथियों के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे, वहीं मोर्चा को मजबूती प्रदान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। श्री शुक्ला की नियुक्ति पर कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा बधाई दी। बधाई देने वालों में मुकेश चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष जबलपुर, सुरेश मोरे जिलाध्यक्ष बड़वानी, नागेश पाण्डे जिलाध्यक्ष रींवा, कमलेश जैन झाबुआ, अरविन्द तिवारी जिलाध्यक्ष होशंगाबाद, जेके जैन टीकमगड़, सुनील कानूनगो धार, एसएन कोषा, केएन त्रिपाठी होशंगाबाद आदि पदाधिकारीयों ने हर्ष व्यक्त कर बधाईयां दी है।

626 Views
626 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply