Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

जय श्रीराम के जयकारे से भक्तिमय हुआ वातावरण

2 min read
Text Size:

 

–भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा बुधवार शाम को करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर परिसर में श्रीराम मंदिर स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर पंडितों की उपस्थिति में संगीतमय रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा पाठ एवं नर्मदाष्टक से वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। र्सर्वब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि अयोध्या सहित करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में भी भगवान राम की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण हुए है। समस्त सनातनियों के लिए गौरव की बात है, उन्होंने सभी को बधाई दी। पाठ के बाद महाआरती की गई। कार्यक्रम के दौरान पंडित ओमप्रकाश पुरोहित, पंडित गणेश शर्मा, पंडित विमल तिवारी, पंडित दीपक जोशी, पंडित बलराम जोशी, पंडित विनोद मलतारे, पंडित अरविंद शर्मा, पंडित नितेश शर्मा, पंडित विजय तिवारी, पंडित छोटू पुरोहित, पंडित ध्रुव, पंडित सोनू रावत, पंडित मुकेश पुरोहित, पंडित विनोद दाधीच, पंडित राजेश पांडे ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम की आराधना की। इस दौरान संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, बीपी तिवारी, केके पाठक, सुबोध शुक्ला, अशोक शुक्ला, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया, गजानंद डाले, संयोजक नितेश बादर, नगर इकाई अध्यक्ष दीपक शुक्ला, युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर, सुदीप मंडलोई सहित नवदुर्गा बजरंग मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

561 Views
What do you think?

Leave a Reply