Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

एक वर्षीय पोते को खिला रहे दादा की हादसे में मौत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार शाम को एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना फाइल वार्ड में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। हादसे के वक्त जिया उल हसन अपने एक वर्षीय पोते को खिला रहे थे। तभी टिमरनी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कार ने पहले बुजुर्ग को टक्कर मारी और फिर घर की दीवार को तोड़ दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गनीमत रही कि उनकी गोद में बैठा पोता दूर जा गिरा और बच गया। बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। वही स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। ड्राइवर का नाम अनुज लुनिया है, वह सिराली का रहने वाला हैं। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल कार नम्बर एमपी ४7 सीए 4599 है जिस पर एडवोकेट स्टिकर लगा हुआ था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

696 Views
What do you think?

Leave a Reply