Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

पूजन सामग्री की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग

1 min read
Text Size:

 

–हजारों रुपए की सामग्री जलकर हुई खाक

बलवीर सिंह खत्री, हंडिया। नर्मदा नदी के पुल के पास बीती रात अज्ञात कारणों के चलते पूजन सामग्री की दुकान में आग लग गई। भीषण अग्निकांड में दुकान में रखी हजारों रुपए की सामग्री जलकर राख हो गई। वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नेमावर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया, वरना आग आसपास की और भी दुकानों को अपनी चपेट में ले लेती। उधर पूजन सामग्री दुकान के संचालक बसंत पिता रामसागर लोधी ने बताया कि रात्रि 12 बजे अचानक दुकान में लगी आग ने पूरी दुकान को अपनी गिरफ्त में ले लिया। देखते ही देखते सारी दुकान का सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। उधर सूचना पर हंडिया पुलिस ने तत्काल नेमावर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पया, वरना आसपास की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थी।

.

221 Views
What do you think?

Leave a Reply