Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

भाकिसं ने धरना प्रदर्शन कर निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

2 min read
Text Size:

 

–५ फरवरी को भोपाल में वल्लभ भवन का करेंगे घेराव

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को भारतीय किसान संघ ने कृषि उपज मंडी में धरना-प्रदर्शन किया। किसान रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां एडीएम सतीश राय को मुख्यमंत्री के नाम 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें एमएसपी पर खरीदी बड़े तोल कांटे से करने, सिंचाई, बिजली, खाद वितरण जैसी मांगे शामिल है। भारतीय किसान संघ के प्रवक्ता राजनारायण गौर ने बताया कि किसानों की लंबित मांगों को लेकर 5 फरवरी को मध्य भारत प्रांत स्तर पर भोपाल में वल्लभ भवन का घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में हरदा जिले से लगभग २ हजार किसानों के शामिल होने की संभावना है। इसकी तैयारियों के लिए जिला स्तर पर कार्यकर्ता टोलियां बनाकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। कृषि उपज मंडी स्थित बलराम सभागृह में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रांत मंत्री शैतान सिंह राजपूत ने मीडिया को संबोधित किया। इससे पहले प्रदेश मंत्री योगेंद्र भांभू ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बैठक में हरीशंकर सारण, विजय मलगाया, बृजमोहन राठौर, राजेंद्र बांके, दीपचंद नवाद, श्याम पाटिल, बालकृष्ण मलगाया सहित सभी तहसीलों के अध्यक्ष, मंत्री और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वार्ता में बताया गया १७ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा गया है जिसमें २९ जनवरी को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। जिसके बाद किसान भोपाल रवाना होंगे और ५ फरवरी को वल्लभ भवन का घेराव करेंगे।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply