Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

वृद्धाश्रम में आयुष कार्यक्रम आज

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय वृद्धाश्रम में आज बुधवार को एक दिवसीय वरिष्ठ आयुष कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1.30 बजे से रखा गया है। क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान जनसेवा फाउण्डेशन, पुणे, (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अंतर्गत स्वशासी संस्था एवं पहल सामाजिक विकास संस्था हरदा द्वारा किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के संकल्प अंतर्गत बुजुर्गो के सक्षम सशक्त एवं समाज को वरिष्ठजनों के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विधिक सहायता, परिवार परामर्श, पिढ़ी अंतर्गत सामंजस्य एवं अन्य विषयों पर चर्चा एवं संभाषण किया जाएगा। उक्त जानकारी जयदेव नाईक आरआरटीसी पुणे एवं नरेन्द्र साकल्ले, अध्यक्ष पहल सामाजिक विकास संस्था, हरदा द्वारा दी गई है।

204 Views
What do you think?

Leave a Reply