Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

लोधीपुरा गुरूद्वारा मार्ग पर …

2 min read
Text Size:

नल-जल योजना के पाईप निकलने से हादसे की आशंका

-क्या नलों की टोटियों में जल धारा प्रभावित कर पाएंगे जिम्मेदार

अनोखा तीर, हंडिया। नगर के गुरूद्वारे जाने वाले मार्ग पर पेयजल के बाल्व के ऊपर पाइप लगाए जाने से कभी भी बाइक सवार हादसों के शिकार हो सकतें है। बताया जाता है कि लोधीपुरा जाने वाले गुरुद्वारे मार्ग के सामने ही ग्राम पंचायत के नल जल योजना के पाईप लगाकर इतिश्री कर ली है, जो आम लोगों की परेशानी का कारण बन रहे हैं।

करोड़ों रुपए की पेयजल योजना बनी शौपीस  

इस संबंध में वार्डवासियों का कहना है कि पेयजल योजना पर शासन द्वारा करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए गए हैं, तो लोगों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। अभी आज भी ऐसे अनेक मोहल्ले हैं जहां पेयजल योजना का पानी जरूरतमंद लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहा है। शंकर मन्दिर, बेतपुरा, ठाकुरपुरा, ढीमरमोहल्ला, मंगलधाम आश्रम मार्ग सहित अनेक ऐसे जल अभाव ग्रस्त इलाके हैं। यहां के रहवासी भी पेयजल उपलब्ध नहीं होने से हैंडपंप पर आश्रित है। अब देखना यह है कि वर्षों से ग्रामीण जल जीवन मिशन योजना के यह जिम्मेदार भागीरथी प्रयास से गांव के नलों की टोटियो में पेयजल की धारा को अवतरित कर पाएंगे। ग्रामों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और संबंधित ठेकेदार की लापरवाही के चलते आज भी यह पेयजल योजनाएं अंतिम सांसे ले रही हैं।

289 Views
What do you think?

Leave a Reply