Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

मीमांसा पुरस्कार से सम्मानित हुए प्राचार्य मिश्रा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, सोडलपुर। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डेली स्कूल ऑफ़ एजुकेशन सोडलपुर के प्राचार्य किरण कुमार मिश्रा को मीमांसा प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव पुरस्कार से भोपाल में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूरे मध्य प्रदेश से सुपर 30 में डेली स्कूल ऑफ़ एजुकेशन सोडलपुर का नाम होना गर्व का विषय है। हरदा जिले में एकमात्र डेली स्कूल आफ एजुकेशन के प्राचार्य को यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर संस्था संचालक अखिलेश चौधरी , संचालिका विजयश्री चौधरी ने प्राचार्य मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब ऐसे कुशल प्राचार्य के नेतृत्व में हमारी संस्था शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपनी अहम भूमिका निभायेगी। साथ ही संस्था के शैक्षणिक स्टाफ ने और ग्रामीण जन व पालकगणों ने भी बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

250 Views
What do you think?

Leave a Reply