Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

आईपीएल की तर्ज पर होगी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, टिमरनी। टिमरनी में अंकित ११ के तत्वावधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता कुंवर संजय शाह कप के नाम से होगी। जो आईपीएल की तर्ज पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले की 12 टीमों का चयन किया गया है। आज इन 12 टीमों के खिलाड़ियों के लिए ऑक्सन का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे, विनित गीते, उपेंद्र गदे्रे, अरुण तिवारी, पंकज तिवारी, दीपक पटवारे, दीपक बिल्लौर आदि उपस्थित थे।

308 Views
What do you think?

Leave a Reply