Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

संविधान बचाने 27 जनवरी को महू में निकलेगी कांग्रेस की रैली

2 min read
Text Size:

 

–आयोजन को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने किया संबोधित

अनोखा तीर, हरदा। आज जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री पीसी. शर्मा ने जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली के संबंध में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। श्री शर्मा ने कहा कि देश में महात्मा गांधी, बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान पर बढ़ते हमलों के मद्देनजर, कांग्रेस पार्टी ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है, जो संविधान और गणराज्य के 75 वर्षों को समर्पित है। उन्होंने आगामी 27 जनवरी को डॉ. अंबेडकर नगर महू में आयोजित भव्य रैली में सभी से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। विधायक डॉ. आरके दोगने ने कहा कि यह रैली हमारे संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हम सभी को बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए। जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर और मंडलम के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित करें, ताकि महू में होने वाली रैली में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। यह हमारा राष्ट्रीय संकल्प है, जिसे हमें मिलकर सार्थक बनाना है। हरदा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ महू रैली में शामिल होंगे। इस दौरान निकेश चौहान, सत्येंद्र फौजदार, गोविंद व्यास, कमल बास्ट, मुकेश कलवानिया, अक्षय उपरीत, गोरेलाल सिसोदिया, विजय पटेल सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहें।

482 Views
What do you think?

Leave a Reply