Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

आज 3 घंटे अवरुद्ध रहेगी बिजली सप्लाई

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। रविवार को बिजली विभाग द्वारा सब्जी मंडी फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। विभाग के सहायक अभियंता राकेश सिलोरिया ने बताया कि यह कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान शहर के सात प्रमुख क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली सप्लाई प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में जोशी कॉलोनी, चौबे कॉलोनी, सरदार मोहल्ला, ब्रम्हलोक कॉलोनी, बस स्टैंड क्षेत्र, रेलवे स्टेशन क्षेत्र और गुर्जर बोर्डिंग शामिल हैं। बिजली विभाग ने नागरिकों से इस असुविधा के लिए सहयोग मांगा है। विभाग ने निवासियों को सलाह दी है कि वे अपनी दैनिक गतिविधियों की योजना इसी के अनुसार बनाएं, जिससे उन्हें कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। विभाग के अनुसार, यह मेंटेनेंस कार्य नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। इससे भविष्य में बिजली आपूर्ति में होने वाली समस्याओं को रोका जा सकेगा और क्षेत्र के निवासियों को बेहतर बिजली सेवा मिल सकेगी।

621 Views
What do you think?

Leave a Reply