Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

विधायक ने विजेता टीम को 41 हजार की राशि देकर किया सम्मानित

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान शनिवार को ग्राम हंडिया पहुंचकर ग्रामीणजनों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने। ग्रामीणजनों द्वारा विधायक को ग्राम में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर हरदा विधायक द्वारा तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर ग्रामिणजनों की समस्या का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात विधायक डॉ. दोगने द्वारा हंडिया में आयोजित विधायक कप के समापन कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। भोपाल और हंडिया के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में भोपाल की टीम विजयी रही। भोपाल टीम को विधायक कप ट्रॉफी एवं प्रथम ईनामी राशि 41 हजार रुपये हरदा विधायक डॉ. दोगने की ओर से प्रदान की गई। साथ ही हरदा विधायक द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान ग्राम सरपंच लखनलाल, उप सरपंच शरण तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी, समीर तिवारी, पेकूू सारन, गोरेलाल सिसोदिया, पूनम यादव सहित समस्त ग्रामवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

502 Views
What do you think?

Leave a Reply