Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

भारतीय मजदूर संघ ने चलाया विशेष समर्पण निधि अभियान

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष समर्पण निधि अभियान प्रदेश के प्रत्येक जिलों में ब्लॉक स्तर तक चलाया जा रहा है। वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी ने बताया कि संघ द्वारा आगामी समय में झाबुआ में आयोजित होने वाले अधिवेशन को लेकर केन्द्रीय कार्यकरिणी के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण भारत में चलाए गए श्रमिक संपर्क अभियान में सहभागिता निभाने के बाद वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी हरदा के द्वारा 1 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले विशेष समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत हरदा जिले के टिमरनी तहसील के सभी ब्लॉकों में श्रमिक कार्यों से जुड़े लोगों को झाबुआ में आयोजित होने वाले अधिवेशन की जानकारी दी। साथ ही उनकी समर्पण निधि की रसीद भी काटी। इस अवसर पर वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ भाटी ओर अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

403 Views
What do you think?

Leave a Reply