Skip to content
Friday, 16 October 2026
खरगोन

अग्रवाल ब्रेवरीज ने बड़वाह शासकीय अस्पताल में चिकित्सा उपकरण किए भेंट

2 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह- समीपस्थ जगतपुरा स्थित अग्रवाल ब्रेवरीज डिस्टलरी कंपनी ने समाज सेवा के भाव से बड़वाह शासकीय अस्पताल को 200 उपयोगी चिकित्सा उपकरण भेंट किए। एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की इन सामग्रियों के वितरण से अस्पताल प्रशासन और मरीजों को महत्वपूर्ण स्वास्थ सुविधा मिल सकेगी । एसडीएम प्रताप कुमार अगास्या की उपस्थिति में इन उपकरणों को अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों को सौंपा गया। अग्रवाल ब्रेवरीज के मुख्य प्रबंधक नरहरि दांगी ने बताया कि यह पहल ब्रेवरीज के निर्देश पर जय विंदर सिंह भाटिया की प्रेरणा से की गई है। उन्होंने कहा कि ब्रेवरीज द्वारा समय समय पर जरूरतमंदों की आवश्यकताओं के अनुसार यह पहल की जाती है ।वही बेवरीज द्वारा जन हित के कार्य किए जाते हैं।इस

भेंट की गई सामग्रियों में गद्दे, कॉटन बेडशीट, कंबल, ट्रॉली और अन्य चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। दांगी ने बताया कि कंपनी के एमडी करण सिंह भाटिया के नेतृत्व में पूर्व में बड़वानी आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में वाटर कूलर भी प्रदान किया गया है।जबकि आवश्यकता अनुसार हम इसी तरह जनहित में कार्य करते रहेंगे ।ताकि गरीब और जरूरतमंद परिवारो को आर्थिक मदद मिल सके । इस दौरान एसडीएम प्रताप कुमार अगास्या ने अग्रवाल ब्रेवरीज की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सामग्रियों से अस्पताल और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उपचार प्रक्रिया अधिक सहज और सुविधाजनक होगी। साथ ही उन्होंने अन्य संस्थाओं और व्यक्तियों को भी समाज सेवा के इस प्रकार के कार्यों से प्रेरणा लेने की अपील की।इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति के बृजेंद्र जोशी, बिटा भाटिया, डॉक्टर इंगला, डॉक्टर दिनेश ठाकुर सहित अस्पताल के कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

516 Views
What do you think?

विकास पवार बडवाह

All posts by विकास पवार बडवाह (17)

Leave a Reply