Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

आंगनबाड़ी में पेयजल व्यवस्था नहीं होने से नौनिहालों को होती है परेशानी

1 min read
Text Size:

 

–2 वर्षों से हैंडपम्प की मोटर निकालकर अन्य जगह लगाने से उत्पन्न हुई समस्या

अनोखा तीर, हंडिया। तहसील के आदिवासी बाहुल्य में कांकरदा कलेक्टर पुर्नवास ग्राम की आंगनबाड़ी में नौनिहालों को मिलने वाली सुविधाएं केवल कागजों तक सिमट कर रह गई है। यहां नौनिहालों को आंगनबाड़ी भवन में पीने के पानी के लिए लगाई गई विद्युत मोटर अन्य हैडपम्प में लगा दिए जाने से उन्हें पेयजल संकट से जुझना पड़ रहा है। कांकरदा ग्राम की आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता श्रीमती कलम ने मीडिया से चर्चा में बताया है कि आंगनबाड़ी भवन में लगे हैण्डपम्प की विद्युत मोटर अन्य स्थान पर ला दी गई है। जिससे पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पा रही हैं। छोटे छोटे नौनिहालों को दूसरे पेयजल स्त्रोत से पानी लाकर पिलाना पड़ रहा है। इस संबंध में मेरे द्वारा संबंधित अधिकारी को भी अवगत करा दिया गया था, मगर आज तक कोई भी निदान नहीं हुआ।

408 Views
What do you think?

Leave a Reply