Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा 18 जनवरी को

1 min read
Text Size:

 

–जिले के कुल 10 केन्द्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा

अनोखा तीर, हरदा। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु परीक्षा 18 जनवरी 2025 को होगी। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय हरदा ने बताया कि यह परीक्षा जिले के 10 परीक्षा केन्द्रों पर प्रात: 11:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होने बताया कि इन परीक्षा केन्द्रों में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया, शासकीय हाई स्कूल चारूवा, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सिराली, शासकीय बालक उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सिराली, शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक टिमरनी, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय टिमरनी व सरस्वती विद्या मंदिर टिमरनी शामिल है। उन्होने बताया कि इस परीक्षा में जिले के 2655 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए सीबीएसई द्वारा प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं।

667 Views
What do you think?

Leave a Reply