अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली की एडिप एवं वयोश्री योजना तहत जिले के दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने के लिये विकासखण्ड स्तर पर सहायक उपकरण पहचान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत हरदा में 17 जनवरी को शिविर आयोजित होगा। उप संचालक कमलेश सिंह ने बताया कि यह शिविर प्रात: 11 बजे से आयोजित होगा। इस शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, मोट्रेड ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन व ब्लाइन्ड स्टिक आदि के लिये चिन्हित किया जाएगा। इसी प्रकार शिविर में वृद्धजनों को छड़ी कोहिनी बैसाखी, वाकर, ट्राईपॉड, क्वाडपॉड, व्हील चेयर, कान की मशीन एवं चश्में के लिये चिन्हित किया जाएगा।






