मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों के साथ तीर्थ दर्शन के लिए हुए रवाना

बैतूल : मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत रामेश्वरम यात्रा के लिए जिले के 200 तीर्थयात्रियों को 16 जनवरी को प्रातः 10.00 बजे आमला रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। सभी यात्रियों का विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रेनगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरेजिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता हरि यादवजनपद पंचायत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आईआरसीटीसी के अधिकारी /कर्मचारियों के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं तुलसी माला से तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया गया और उन्हें रवाना किया गया।

     उल्लेखनीय है कि बैतूल जिले से “रामेश्वरम्” तीर्थयात्रा दिनांक 16.01.2025 से 21.01.2025 तक आयोजित की गई है। जिसमें समस्त जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाकर तीर्थ दर्शन पोर्टल पर कुल 1207 आवेदन पंजीकृत किया जाकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति पार्वतीबाई बारस्कर एवं माननीय पार्षदगणों की उपस्थिति में कम्प्यूटरीकृत लॉटरी सिस्टम से कुल 200 आवेदकों का चयन किया गयासाथ ही 20 प्रतिशत प्रतीक्षा सूची समिति द्वारा निर्धारित की गई थीं। चयनित आवेदक शुक्रवार को रामेश्वरम के लिए रवाना हुए।

531 Views

Leave a Reply