Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

कॉलेज चलो अभियान…

1 min read
Text Size:

 

–विद्यार्थियों को दी नई शिक्षा नीति व प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी  

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय प्राचार्य विजय अग्रवाल के निर्देशन में कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा में 12वीं के विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति व प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी। डॉ.अनिता बिरला द्वारा विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति एवं पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी डॉ. माया रावत द्वारा महाविद्यालय के नवीन भवन, महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं व खेल गतिविधियां की जानकारी क्रीड़ा अधिकारी भारती चंदेल द्वारा, महाविद्यालय में संचालित कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय की जानकारी शिवम कुशवाह द्वारा, महाविद्यालय में कला संकाय में भूगोल विषय व विज्ञान संकाय में भूगर्भ शास्त्र व सांख्यिकी विषय हरदा जिले में मात्र शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा में ही उपलब्ध होने की जानकारी श्रीनूर मोहम्मद द्वारा, महाविद्यालय में उपलब्ध राष्ट्रीय सेवा योजना व कैरियर मार्गदर्शनकी जानकारी राजेंद्र नागल ले द्वारा प्रदान की गई।

262 Views
What do you think?

Leave a Reply