Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

हरदा डिग्री कॉलेज के एनसीसी केडेट्स ने आर्मी अटेचमेंट केंप में की सहभागिता

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ट्रेनिंग बटालियन 6 आसाम 72 इन्फेंट्री ब्रिगेड द्वारा ग्वालियर में आर्मी अटेचमेंट केंप आयोजित हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुल 117 केडेट्स शामिल हुए। इंदौर गु्रप से 36 मध्यप्रदेश एनसीसी बटालियन के केडेट्स ने भी इसमें सहभागिता की। उसमें हरदा डिग्री कॉलेज के तीन केडेट्स अंडर ऑफिसर ईशान कुशवाह, आनन्द मीणा व राजेन्द्र प्रजापति ने भी उस शिविर में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। ईशान कुशवाह ने 36 बटालियन के केडेट्स का नेतृत्व किया व उसे बेस्ट डिसिप्लिन कैडेट का अवार्ड मिला। लेफ्टिनेंट कपिल दुबे ने बताया कि पूर्व में एक और आर्मी अटेचमेंट केंप आयोजित हुआ। जिसमें महाविद्यालय के शिवेंद्र सरवरे ने भी सहभागिता की। यह शिविर जबलपुर में आयोजित हुआ, जो ट्रेनिंग बटालियन जम्मू एन्ड काश्मीर रायफल सेंट्रल कमांड द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के कुल 196 केडेट्स शामिल हुए। इंदौर गु्रप से 36 मध्यप्रदेश एनसीसी बटालियन खंडवा के केडेट्स ने शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ.गिरीश सिंहल, डॉ. अभिलाषा सिंहल, उपप्राचार्य गणेश श्रीवास्तव, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कपिल दुबे व समस्त स्टॉफ द्वारा सभी केडेट्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

553 Views
What do you think?

Leave a Reply